
डा. दयाशंकर मिश्र दयालु के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बीजेपी ज्वाइन किया
पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर समाज का हर वर्ग बीजेपी से जुड़ रहा है:डा.दयाशंकर मिश्र दयालु
वाराणसी : पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर आज समाज का हर वर्ग बीजेपी से जुड़ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक उन्होंने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में जो अभूतपूर्व और ऐतिहासिक फैसले लिए उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।

उक्त बातें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. दयाशंकर मिश्र दयालु ने महमूरगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय पर बड़ी संख्या में आए हुए शिक्षकों समेत कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराने के पश्चात कही। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का गौरव पुरी दुनियां में बढ़ा है।और बनारस इन दस वर्षों में बदल चुका है। कहा कि अब तक हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हो चुका है।कहा कि पुरे देश के लोग सांसद चुनेंगे लेकिन हम काशी के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे।
बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में
डा.रमाकांत मिश्र,बसंत कुमार मिश्र,डा.रमेश चंद्र मिश्रा,आनंद कुमार शुक्ल,पवन मिश्र,डा. अवधेश शुक्ला,गौरव दूबे,सुरेंद्र नाथ शर्मा, शिवशंकर वर्मा,संतोष वर्मा,हर्ष सिंह,संजय वर्मा,मनीष शर्मा सहित अनेकों शिक्षकों एवम कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वाइन किया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदीश पटेल, लोकसभा संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह “औढे”,महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,लोकसभा सहसंयोजक राहुल सिंह,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,शैलेंद्र मिश्रा “सोनू”,डॉ हदरत शुक्ला,गौरव राठी, संतोष सैनी ,सौरभ राय सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने अन्नपूर्णा मंदिर में टेका मत्था, पीएम के ऐतिहासिक जीत का मांगा आशीर्वाद
भाजपा चुनावी तैयारियों के तहत समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को साझा कर रही है।इसी कड़ी में मठ मंदिर के महंतों से मिलने का भी क्रम चल रहा है।इसी क्रम में आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने आज अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पूरी महाराज से आत्मीय भेंट कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक दिया।इस दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त किया व पीएम मोदी की ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

इसके अलावा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा मठ के महंत संतोष दास जी से भी आत्मीय भेंट किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर डॉ हरदत्त शुक्ला, गौरव राठी, संतोष सैनी, अरुण पांडेय, सौरभ राय, राहुल पांडेय, सुशील सेठ,राजेश वर्मा, आकाश सेठ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया जनसम्पर्क
आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु ने वाराणसी लोकसभा के 77 रोहनिया विधानसभा के कर्मदेश्वर मण्डल के अन्तर्गत बूथ संख्या 346, 347, 348 सुसुवाही से पंचायत भवन तक पार्षद सुरेश कुमार उर्फ़ गुड्डू पटेल एवं कमदेश्वर मंडल अंतर्गत डाफि अशोक पुरम कॉलोनी में बृजेश सिंह के साथ मतदाताओं से भेंट मुलाक़ात की एवं भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ काशी का भी मान सम्मान बढ़ा है।विकास के नित नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं और आज हमारी काशी विकास का रोल माडल बन चुकी है। इस अवसर पर रोहनिया विधानसभा संयोजक मुकुंद लाल जायसवाल, गौरव राठी ,धर्मेन्द्र कुमार पटेल, संतोष विश्वकर्मा, मिंता लाल, महेंद्र पटेल, पंकज शर्मा, अमित पटेल, निखिद्दी पटेल,चंचल पटेल , शिवकुमार कश्यप आदि मौजूद रहें।



