Politics

निकाय चुनाव में काशी क्षेत्र में भाजपा को मिली भारी सफलता,वार्ड से लेकर नगर पालिकाओं में खिला कमल

  • नगर निगम के महापौर पद सहित चेयरमैन पद पर भाजपा का कब्जा
  • प्रदेश व क्षेत्र नेतृत्व ने जनता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने सम्मानित जनता तथा पार्टी के निष्ठावान, समर्पित कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि निकाय चुनाव में काशी क्षेत्र में भी भाजपा को भारी सफलता मिली है उन्होंने काशी क्षेत्र में मिली सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि नगर निगम वाराणसी के महापौर पद के साथ ही 64 वार्डो में भाजपा ने पार्षद पद पर जीत हासिल की है। इसी प्रकार प्रयागराज महानगर में महापौर पद के साथ 56 पार्षद सीटों पर जीत दर्ज की है। बताया कि काशी क्षेत्र में कुल 19 नगर पालिकाएं हैं जिनमें भाजपा ने 13 नगर पालिकाओं के चेयरमैन पद पर जीत हासिल की है। इसी प्रकार काशी क्षेत्र में कुल 73 नगर पंचायते हैं जिनमें भाजपा एवं सहयोगी दलों ने 72 पर चुनाव लड़ा और 30 पर जीत हासिल की।

क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सुशासन और विकास की जीत है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति व तुष्टीकरण वाली सोच को नकार कर सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति को चुना है। क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि संगठन द्वारा तय रणनीति के तहत पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान में अथक परिश्रम से कार्य करते हुए जीत का स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन जुड़ने से केन्द्र व प्रदेश सरकार की नगरीय विकास की गति में तेजी आएगी तथा खुशहाली व समृद्धि की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश जनता के फैसले से और अधिक निखरेगा।

क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिला अभूतपूर्व समर्थन 2024 लोेकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटें जितने के संकल्प को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के विचारधारा के प्रति समर्पण तथा जनता के साथ सीधे सम्पर्क व संवाद ने चुनाव दर चुनाव भाजपा के विजय मार्ग को प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों द्वारा स्वघोषित गढ़ों को ढहा कर जनता ने स्वार व छानवे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा गठबंधन को विजय का आशीर्वाद दिया है। क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि इस ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश नेतृत्व ने भी पार्टी कार्यकर्ताओ के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button