Crime

मकान में आग , मृतकों की संख्या बढ़कर छह

नयी दिल्ली : उत्तर- पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक चार मंजिला मकान में आग से झुलसकर करने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर छह हो गई।पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मीणा ने बताया कि मौर्या एन्क्लेव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात जेपी ब्लॉक के एक मकान में आग लग गई थी, जिसमें अब तक चार महिलाएं समेत छह लोगों की मृत्यु की पुष्टि अस्पताल की ओर से की गई।उत्तर-पश्चिम जिला उपायुक्त के अनुसार, मृतकों की पहचान पीतमपुरा जेपी ब्लॉक निवासी राकेश गुप्ता (62) उनकी पत्नी रेनू गुप्ता (62) और बेटी श्वेता (30) के अलावा शालीमार बाग इलाके सिंगलपुर गांव के निवासी संतोष (25), पीतमपुरा जेपी ब्लॉक निवासी कीर्ति (25) और उसकी बहन शानू वर्मा (27) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के मामले में मौर्या एन्क्लेव थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 285, 336 और 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना गुरुवार रात करीब आठ बजे मिलते ही मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां रवाना कर दी गई। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाज़ुक है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button