Crime

कौशांबी: बूंदी कारखाने में लगी भीषण आग,मकान ध्वस्त

बूंदी कारखाना मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में बूंदी बनाने के कारखाने में अचानक सिलेंडर फट जाने से प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई है। आग ने इतना विकराल रूप धारण किया कि पूरा मकान ही ध्वस्त हो गया।बूंदी कारखाने में ही कई गैस रिफिल रिफाइंड एवं घी रखा हुआ था जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया । आग पास में रखे हुए कुछ और गैस सिलेंडरों तक पहुंच गयी और उनमें भी विस्फोट हो गया। इस हादसे में बूंदी कारखाना की छत उड़ गई और ‌ पूरा मकान ध्वस्त हो गया । धमाका इतना जबरदस्त था कि पड़ोस के एक मकान की दीवार भी ध्वस्त हो गई । इस हादसे में दो सीएनजी कारें जल गई ।

बूंदी कारखाना मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी कस्बा में एक बूंदी कारखाने में गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण मकान ध्वस्त होने और भीषण आग लगने के मामले में कारखाना मालिक के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज कर लिया गया।वादी सब इंस्पेक्टर मनोज तोमर ने बताया कि बूंदी कारखाना में अनियमित रूप से गैस सिलेंडर ,रिफाइंड, घी, भारी मात्रा में प्लाईवुड‌ जैसे ज्वलन सील सामग्री कारखानामें मालिक सतीश केसरवानी द्वारा रखा गया था लेकिन सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्र बूंदी कारखाना में नहीं लगाया गया था। प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा लापरवाही बरती गई जिसके चलते भीषण अग्नि दुर्घटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button