
बाल निकेतन में बाल दिवस एवं ऑल इंडिया प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान
बाल निकेतन, बरेका में बाल दिवस और अखिल भारतीय ड्राइंग, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षा श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव ने बच्चों को पुरस्कृत किया। फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया।
- बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोनिका श्रीवास्तव ने बच्चों को पुरस्कृत किया
बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर स्थित महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बाल निकेतन में आज आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 14 सितम्बर और 21 सितम्बर 2025 को आयोजित अखिल भारतीय ऑन स्पॉट ड्राइंग, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता तथा 14 नवम्बर (बाल दिवस) पर आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणामस्वरूप प्रदान किए गए।

समारोह में बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोनिका श्रीवास्तव ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उनके साथ संगठन की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
बाल दिवस पर बाल निकेतन के बच्चों ने अद्भुत रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों के लिए बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता, कक्षा 3 के लिए वॉल हैंगिंग, तथा कक्षा 1 और 2 के बच्चों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। आज आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान नर्सरी, एल.के.जी. व यू.के.जी. के नन्हे-मुन्नों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें बच्चों ने आकर्षक परिधान पहनकर अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान बरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्या प्राची मित्तल, शिखा जैन,रश्मि सिंह, प्रियंका प्रसाद, लक्ष्मी चौधरी, सरिता सिंह, रुचि नंदकर, हंसा चौधरी, अर्चना तिवारी, अनुजा खरे, कोषाध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, सचिव श्वेता सिंह, तथा बाल निकेतन की प्राचार्या रश्मि श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन बाल निकेतन स्कूल की इंचार्ज राखी गुप्ता और आदिश्री वत्स ने किया।
बरेका में आयोजित इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ महिला कल्याण संगठन के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक योगदान को भी सशक्त बनाती हैं। यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
बरेका में सतर्कता बुलेटिन “प्रबोध” का विमोचन, उत्कृष्ट रचनाकार सम्मानित
लड्डू गोपाल की वैजयंती माला : भक्ति, प्रेम और विजय की दिव्य कथा



