UP Live

भलुअनी में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, अतिथियों ने दिया प्रेरणादायी संदेश

भलुअनी, देवरिया के करूअना स्थित दुर्गावती देवी शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि संतोष मद्धेशिया वैश्य सहित विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

भलुअनी (देवरिया)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भलुअनी क्षेत्र के करूअना स्थित दुर्गावती देवी शिक्षण संस्थान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी एवं अनुशासित छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष मद्धेशिया वैश्य (संस्थापक – स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही राष्ट्र का भविष्य होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि छात्र अनुशासन, संस्कार और परिश्रम को अपने जीवन का आधार बनाएं, तो वे न केवल अपने परिवार और विद्यालय बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक स्वच्छता, स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार मद्धेशिया ने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि व्यवहार, सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी में भी दिखाई देनी चाहिए।
वहीं विशिष्ट अतिथि विजय उपाध्याय ने कहा कि परिश्रम और निरंतर प्रयास से ही जीवन में अलग पहचान बनती है। छात्रों को लक्ष्य तय कर पूरी निष्ठा से आगे बढ़ने की सीख दी।

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक सुरेश पाण्डेय ने कुशलतापूर्वक किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने छात्रों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और आगे बढ़ने का उत्साह भर दिया।

मेष से मीन तक जानें फरवरी महीने में किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

रिश्तों की तलाश अब होगी आसान-काशी में मध्यदेशीय वैश्य समाज का राष्ट्रीय वैवाहिक सम्मेलन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button