National

दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे गृहमंत्री शाह, कार्यकर्ताओं की बैठक को करेंगे संबोधित

रथयात्रा के अंतिम चरण को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी संग्राम शुरू हो गया है। इस बीच कोलकाता के पड़ोसी दक्षिण 24 परगना जिले में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी थोड़ी ही दूरी पर अलग-अलग स्वतंत्र रैलियों को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों के लिए पहली बार बनर्जी और शाह एक ही जिले में लगभग एक ही समय पर रैलियां करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के लिए लिए अमित शाह बंगाल पहुंच गए हैं।
अमित शाह के गुरुवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे पर कल देर रात बंगाल पहुंचे। उनका दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप के पास काकद्वीप क्षेत्र का दौरा करने का कार्यक्रम है, जहां वे राज्य में भाजपा की पांच चरणों की रथयात्रा के अंतिम चरण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि वह आज रात कोलकाता पहुंचेंगे। गुरुवार को वह कपिल मुनि आश्रम जाएंगे। वहां से वह नामखाना जाएंगे जहां वह परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे।
कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे
इस बीच बनर्जी और उनके भतीजे और पार्टी के स्थानीय सांसद अभिषेक बनर्जी गुरुवार को दक्षिण 24 परगना के पैलन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने वाले हैं। दक्षिण 24 परगना टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, `कल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दिन होगा। शाह और दीदी दोनों एक ही जिले में रैलियों को संबोधित करेंगे।` दशकों से राजनीतिक रूप से ध्रुवीकृत बंगाल में सीमित उपस्थिति होने के बाद भाजपा 2019 के आम चुनाव में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है, जो टीएमसी की संख्या 22 से महज चार कम है।
शाह करेंगे परिवर्तन यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत
केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान अमित शाह गुरुवार 18 फरवरी को परिवर्तन यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दो दिन के प्रवास में शाह पार्टी की चुनाव तैयारियों एवं बूथ लेवल के प्रबंधन की समीक्षा भी करेंगे।
शरणार्थी परिवार से करेंगे मुलाकात
खास बात यह है कि अमित शाह इस दौरान नारायणपुर गांव में शरणार्थी परिवार के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। साथ ही काली मंदिर से एसबीआई ब्रांच, काकद्वीप, दक्षिण 24 परगना तक एक रोड शो करेंगे। वे वीरवार को सबसे पहले सामाजिक-धार्मिक कार्यों में तत्पर कोलकाता स्थित ऐतिहासिक भारत सेवाश्रम संघ जायेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद गंगासागर स्थित कपिल मुनि आश्रम जायेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री इंदिरा मैदान, काकद्वीप, दक्षिण 24 परगना जिला से राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
5 चरणों में होगी परिवर्तन यात्रा
ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पांच चरणों में हो रही है जो राज्य की सभी 294 विधान सभाओं से होकर गुजरेगी। कल आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा पश्चिम बंगाल में भाजपा की पांचवीं परिवर्तन यात्रा होगी। इससे पहले नबद्वीप (नादिया), तारापीठ (बीरभूम), झारग्राम और कूच बिहार से चार परिवर्तन यात्राओं को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जा चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री वीरवार को ही नारायणपुर गांव में शरणार्थी परिवार के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद काली मंदिर से एसबीआई ब्रांच, काकद्वीप, दक्षिण 24 परगना तक एक भव्य रोड शो करेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button