CrimeUP Live

एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर राशिद कालिया को STF ने किया ढ़ेर

झांसी । उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झांसी के मऊरानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सितौरा गांव में शनिवार सुबह कानपुर के चर्चित पिंटू सेंगर हत्या मामले में वांछित इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मुख्यालय लखनऊ से आयी एसटीएफ और मऊरानीपुर थाना पुलिस की सवा लाख के इनामी बदमाश के साथ मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में झांसी -खजुराहो हाईवे पर सितौरा गांव में सुबह सात बजे मुठभेड हुई ।

पुलिस और बदमाश का आमना सामना होने पर दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक गोली शातिर बदमाश राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू के सीने में लगी। गोली लगने के बाद बदमाश को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है इस बीच फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button