Politics

काशी में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी में नव निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम काशी आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत देखने को मिला। गाजीपुर सीमा से सर्किट हाउस तक कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भव्य अभिनंदन किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश दिया।

  • गाजीपुर सीमा से सर्किट हाउस तक शंखनाद, पुष्पवर्षा और “हर-हर महादेव” के उद्घोष से गूंज उठा वाराणसी

वाराणसी। नव निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काशी आगमन पर गुरुवार को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत का दृश्य देखने को मिला। गाजीपुर सीमा से लेकर सर्किट हाउस तक पूरा मार्ग भाजपा के झंडों, पताकाओं और स्वागत होर्डिंग्स से सजा रहा। शंखनाद, डमरु, ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी उद्घोष के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया।

काशी की गलियों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर उमड़ा उत्साह इस स्वागत को अविस्मरणीय बना गया। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश कहीं भी कम नहीं दिखा। समय, दूरी और मौसम की परवाह किए बिना जिस तरह से हजारों कार्यकर्ता पूरे मार्ग पर डटे रहे, उसने संगठन की एकजुटता और मजबूती का सशक्त संदेश दिया।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कैथी से सर्किट हाउस तक पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों और पताकाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह बड़ी संख्या में छोटी-बड़ी होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए थे, जिन पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और संगठन की एकता को दर्शाते संदेश अंकित थे। यह दृश्य भाजपा संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के अनुशासन को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित कर रहा था।

वाराणसी में नव निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम काशी आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत देखने को मिला। गाजीपुर सीमा से सर्किट हाउस तक कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भव्य अभिनंदन किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश दिया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काशी में प्रथम आगमन पर गाजीपुर सीमा से काशी क्षेत्र में प्रवेश करते ही भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल एवं राज्यसभा सांसद व काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने जोरदार अगवानी करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद कैथी में विधायक त्रिभूवन राम, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, राम प्रकाश सिंह बीरू, सुभाष सिंह, लक्ष्मण सिंह, मंजित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सफेद रंग की गाड़ी के रूफ टॉप पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। उनके साथ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल भी गाड़ी पर सवार रहे। मार्ग के दोनों ओर खड़े कार्यकर्ताओं ने हाथ हिलाकर और नारे लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का उत्साहवर्धन किया।

चौबेपुर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कौशलेंद्र सिंह पटेल, महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, अखंड सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विंध्यवासिनी उपाध्याय और रामजी मौर्य ने जोरदार अभिनंदन किया। संधाहा चौराहे पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ संजय सिंह, शशिकांत गिरी और हीरालाल जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

आशापुर चौराहे पर प्रदेश मंत्री शंकर गिरी और पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे के नेतृत्व में उमेश दत्त पाठक, सीता मिश्रा, अवधेश सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला वाराणसी महानगर की सीमा में प्रवेश किया, स्वागत का स्वरूप और भी भव्य होता चला गया।

आशापुर फ्लाईओवर के नीचे महापौर अशोक तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने अभिनंदन किया। पहड़िया चौराहे पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, ई. अशोक यादव और बृजेश चौरसिया उपस्थित रहे।

काली मंदिर पांडेयपुर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नेतृत्व में राहुल सिंह, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, कुसुम पटेल, श्रुति द्विवेदी, गौरव राठी, संतोष सैनी, प्रशांत उपाध्याय, संजय मिश्रा, हरदत्त शुक्ला, इंद्रेश मिश्रा, प्रमोद राय, सौरभ, दिनेश सिंह दीनू, देवेंद्र मिश्र, सुधीर त्रिपाठी और सुनील मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पुलिस लाइन चौराहे पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विश्वेश्वर और नीरज जायसवाल ने अभिनंदन किया। कचहरी चौराहे पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव और एडवोकेट अशोक जाटव उपस्थित रहे।

अंत में सर्किट हाउस गेट पर शिवनाथ यादव, केदारनाथ सिंह, डॉ. वीणा पांडेय, रामगोपाल मोहले, संजय राय, मृदुला जायसवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सुधीर मिश्रा, मधुकर चित्रांश, अरविंद सिंह, जेपी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

काशी में हुआ यह भव्य और ऐतिहासिक स्वागत न केवल प्रदेश अध्यक्ष के प्रति सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश दे गया कि भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति में संगठन के साथ मजबूती से खड़ा है और आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए : मुख्यमंत्री

गोरखपुर : फोरलेन निर्माण में लाएं तेजी, तय समयसीमा में करें पूर्ण : मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button