UP Live

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली ऐतिहासिक राष्ट्रीय एकता यात्रा

दुद्धी : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने झंडी दिखाकर किया। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा, प्रबुद्धजन, अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चों के शामिल होने से पूरा कस्बा तिरंगामय नजर आया। विभिन्न स्कूलों के बच्चे हाथ में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। विहिप कार्यकर्ता संदीप गुप्ता ने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भारी संख्या में यह यात्रा नगर भ्रमण किया। पद यात्रा में मुख्य अतिथि के साथ सैकड़ों की संख्या में पद यात्रा किया। पदयात्रा के दौरान दुद्धी से पदयात्रा चलकर महुली मैदान पहुंची और जनसभा में तब्दील हो गयी।

महुली में सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमाशंकर पटेल ने कहा कि सरदार पटेल के पद चिन्हों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, नौजवानों, गरीबों को मजबूत बनाने का काम किया। देश की अर्थव्यवस्था आज चौथे स्थान पर हो गई है। विकास दर बहुत तेजी से बढ़ा है। टेक्नोलॉजी में भारत तीसरे स्थान पर स्थापित है। सरकार ने विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर किसानों को सिचाईं एवं गांव नगर में बेहतर आपूर्ति बहाल करने का काम किया है। कांग्रेस ने महारत्नों को सिर्फ भूलाने का काम किया है। अन्य वक्ताओं ने भी सरदार पटेल द्वारा देश के लिये किये गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह,एससीएसटी आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, चेयरमैन कमलेश मोहन, श्रवण सिंह गोंड़, कार्यक्रम लोकसभा प्रभारी नागेश्वर देव पांडेय प्रवासी रमेश दूबे,जिला संयोजक डॉ प्रसन्न पटेल, रामनरेश पासवान, सुरेंद्र अग्रहरि, ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी,राजन चौधरी, राजन सिंह,मनोज सिंह बबलू, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड़, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह,सुमीत सोनी,संजू तिवारी,मोनू सिंह,मनीष जायसवाल समेत सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक दिलीप पांडेय ने किया।

दुद्धी :संतशिरोमणि बाबा गणिनाथ मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

‘ऑपरेशन सिंदूर’ आधुनिक युद्ध का उत्कृष्ट उदाहरण : सीडीएस जनरल अनिल चौहान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button