कुशीनगर : उत्तर प्रदेश में कुशीनगर में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में रविवार को सुबह दुर्गा पूजा के लिए कलश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों पर कुछ दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई।पूजा की तैयारी में लगे लोगों पर हुए इस अचानक हमले में एक पांच साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और चार पांच लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। गांव में पथराव की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। (वार्ता)



