NationalState

उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से भीषण बाढ़,23 सैनिक लापता

नयी दिल्ली : सिक्किम के उत्तरी क्षेत्र में ल्होनक झील के उपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में स्थित तीस्ता नदी में आये उफान के कारण आस पास के क्षेत्र जलमग्न हो गये जिसकी चपेट में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान आने से 23 सैनिकों के लापता होने की खबर है।सेना के अनुसार चंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण भी जलस्तर 15 से 20 फुट बढ गया ।

इसके कारण निकट के सैन्य प्रतिष्ठानों में खड़े सैन्य वाहन पानी और कीचड़ की चपेट में आ गये। इन प्रतिष्ठानों में तैनात 23 सैन्यकर्मियों के लापता होने की खबर है। सेना की ओर से कहा गया है कि अभी घटना के बारे में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।लापता सैनिकों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।सेना ने बताया है कि डिक्चू और टूंग में दो बांधों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर मिली है। सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी क्षेत्र में फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान चला रहे हैं। (वार्ता)

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और विवरण की पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं। 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है: रक्षा PRO, गुवाहाटी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button