पति के सुसाइड की खबर सुन पत्नी भी छत से कूद कर दी जान
मशहुर मनोचिकित्सक के बेटी दमाद के सुसाइड से लोग सन्न
गोरखपुर : रविवार को एक बड़ी घटना हो गई, यहां के प्रसिद्ध डॉक्टर के रामशरण दास के दामाद ने वाराणसी के सारनाथ में सुसाइड कर जान दे दिया, पति के मौत की खबर सुन डॉक्टर रामशरण दास की बेटी संचिता रविवार सुबह सिविल लाइंस स्थित आवास की छत से कूद गई।गंभीर स्थिति में परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची कैंट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दो साल पहले किए लव मैरिज, पति ने किया सुसाइड
शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. रामशरण दास की 28 वर्षीय बेटी संचिता श्रीवास्तव ने दो वर्ष पहले पटना (बिहार) के रहने वाले हरीश बगेश से लव मैरिज किया था। एमबीए की पढ़ाई करने के बाद हरीश मुंबई में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था।पत्नी संचिता की तबियत खराब होने की वजह से नौकरी छोड़कर वापस आ गया और अपने ससुराल सिविल लाइसं निकट बिस्मिल पार्क में रहता था। छह जुलाई को अपने गांव पटना में बाढ़ आने की बात से हरीश गोरखपुर से निकला। रात में आठ बजे सारनाथ के होटल में पहुंचा और जहां कमरे में फंदे से लटकर जान दे दी।शुक्रवार की शाम को इसकी जानकारी होटल संचालक ने पुलिस को दी। जेब में मिले कागजात से पत्नी व स्वजन का नंबर मिलने पर पुलिस ने उन्हें सूचना दी।
पति के मौत की खबर सुन ,पत्नी भी छत से कूद कर दी जान
घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्नी संचिता अवसाद में चली गई। रविवार की सुबह नौ बजे वह घर के दूसरे मंजिल पर पहुंची और नीचे कूद गई। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। डाक्टर उनकी पत्नी व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया की पटना जाने की बात कह पति सारनाथ क्यों चला गया।शुक्रवार की रात आठ बजे उसने होम स्टे में चेक इन किया। इसी बीच उसने होम स्टे में ही आनलाइन खाना मंगाया। खाने का मैसेज पत्नी के मोबाइल पर आया तो पता चला कि वह बनारस में है। इसके बाद उसने फोन मिलाना शुरू किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बनारस में मौजूद एक परिचित को होम स्टे भेजा गया तो कमरे में फांसी से लटका इसका शव मिला।
अवसाद में था हरीश, कमरे में मिला नशे का सामान
पत्नी की तबीयत खराब होने के बाद नौकरी छोड़ने के बाद हरीश ससुराल में रहने लगा। कुछ दिन बाद उसने नौकरी के लिए प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिला, जिसकी वजह से अवसाद में आ गया।वाराणसी पुलिस को स्वजन ने बताया कि अवसाद की वजह से हरीश नशे का लती हो गया था। पुलिस को उसके कमरे में मादक पदार्थ (गांजा), सिगरेट, लाइटर, मोबाइल व पर्स व फांसी में इस्तेमाल रस्सी बरामद किया।
हाईप्रोफाइल स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार
हरीश बगेश और संचिता श्रीवास्तव ने बनारस में ही पढ़ाई की थी। दोनों ने बनारस के राजघाट में स्थित हाईप्रोफाइल एक स्कूल से दसवीं की थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती और प्यार हो गया था। कई साल यह प्यार चला। हरीश ने इसके बाद जम्मू जाकर एमबीए की डिग्री हासिल की। कुछ समय मुंबई के एक बैंक में नौकरी भी की। इसी दौरान दोनों ने शादी कर ली। पत्नी की तबीयत बिगड़ी तो गोरखपुर आ गया और नौकरी छूटी तो दूसरी नहीं मिल रही थी। इसी के बाद बेरोजगारी ने अवसाद में डाल दिया, और धीरे धीरे अवसाद में चला गया। इसी बीच यह दर्दनाक घटना हो है।



