Varanasi

रमेश सिंह के वाराणसी पहुंचते ही गूंजा ‘हर हर महादेव’

भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह के पहली बार वाराणसी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से वाराणसी तक जगदीशपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, मछलीशहर और बाबतपुर समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। वाराणसी सीमा पर संत अतुलानंद और इसके बाद सर्किट हाउस में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह के पहली बार वाराणसी आगमन पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त क्षेत्र प्रभारी के स्वागत को लेकर लखनऊ से वाराणसी तक भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। उनके यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

रमेश सिंह लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना हुए तो उनके स्वागत का सिलसिला यात्रा मार्ग से ही शुरू हो गया। जगदीशपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, मछलीशहर और बाबतपुर समेत कई स्थानों पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त प्रभारी के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

काशी क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रमेश सिंह के पहले वाराणसी आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। यात्रा के दौरान रास्ते में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और स्वागत कार्यक्रमों ने संगठन में नवनियुक्त प्रभारी के प्रति कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रदर्शित किया।

संत अतुलानंद पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों से गूंजा परिसर

वाराणसी की सीमा में प्रवेश के बाद संत अतुलानंद पहुंचने पर जिला और महानगर के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित रहे। रमेश सिंह के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ भेंट किए और जोरदार अभिनंदन किया।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त प्रभारी के स्वागत के लिए जुटे कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन के प्रति अपनी सक्रियता का प्रदर्शन किया। इसके बाद रमेश सिंह का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा।

सर्किट हाउस में भी जुटे कार्यकर्ता, बजे ढ़ोल नगाड़े, माल्यार्पण कर किया अभिनंदन

सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमेश सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई और पुष्पगुच्छ भेंट किए। साथ ही हर हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया एवं कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

2027 में काशी क्षेत्र की सभी 71 सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य : रमेश सिंह

बरेका और नगर निगम के बीच 45.30 करोड़ की जल निकासी परियोजना का MoU

माफिया जनता का खून चूसता था और मच्छर बीमारी देता था, दोनों से मुक्त हुआ पूर्वी यूपी: सीएम 

Related Articles

Back to top button