Varanasi

बरेका और नगर निगम के बीच 45.30 करोड़ की जल निकासी परियोजना का MoU

वाराणसी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) और वाराणसी नगर निगम के बीच ₹45.30 करोड़ की व्यापक वर्षा जल निकासी परियोजना का समझौता हुआ। परियोजना के तहत पाहाड़ी गेट से चितईपुर रोड तक 14.20 किलोमीटर लंबी समेकित ड्रेनेज प्रणाली विकसित की जाएगी। बरेका ₹24 करोड़ और नगर निगम ₹21.30 करोड़ का योगदान देगा। परियोजना पूरी होने पर बरेका की पश्चिम कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों को मानसून में जलभराव से राहत मिलेगी तथा आवागमन बेहतर होगा।

वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) एवं नगर निगम (वीएनएन) के मध्य जलभराव से निपटने के लिए 45.30 करोड़ रुपये की व्यापक वर्षा जल निकासी परियोजना हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए ।  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) राज्‍यमंत्री  हंसराज विश्‍वकर्मा, वाराणसी नगर निगम के महापौर  अशोक कुमार तिवारी बरेका के महाप्रबंधक  आशुतोष पंत, नगर आयुक्त  हिमांशु नागपाल की गरिमामयी उपस्थिति में बरेका की ओर से उप मुख्य इंजीनियर  उत्‍पल कांत तथा नगर निगम की ओर से मुख्‍य अभियंता, नगर निगम  सुरेश चंद ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।

यह परियोजना बरेका के पाहाड़ी गेट से चितईपुर रोड तक लगभग 14.20 किलोमीटर लंबी समेकित वर्षा जल निकासी प्रणाली के निर्माण से संबंधित है। इसकी कुल लागत ₹45.30 करोड़ है, जिसमें बरेका ₹24.00 करोड़ तथा वाराणसी नगर निगम ₹21.30 करोड़ का योगदान देगा। परियोजना के पूर्ण होने पर बरेका की पश्चिम कॉलोनी स्थित रेलवे आवास वर्षा जल से सुरक्षित रहेंगे तथा भवनों की दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित होगी। साथ ही बरेका से सटे नगर निगम क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को मानसून के दौरान जलभराव एवं आवागमन संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक श्री सागर सहित, वाराणसी नगर निमग के पार्षदगण एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

2027 में काशी क्षेत्र की सभी 71 सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य : रमेश सिंह

माफिया जनता का खून चूसता था और मच्छर बीमारी देता था, दोनों से मुक्त हुआ पूर्वी यूपी: सीएम 

Related Articles

Back to top button