Crime

महिला और उसकी बेटी का अधजला शव बरामद

बगहा : बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक महिला और उसकी बेटी का अधजला शव बरामद किया।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नारायणपुर बगीचा टोला मुहल्ला में शोभा देवी (45) और उसकी बेटी खुशबू कुमारी (25)का अधजला शव उसके घर से बरामद किया गया है। आशंका है कि रात में अपराधियों ने घर में घुसकर मां -बेटी की हत्या कर दी और शव को जलाने का प्रयास किया।शोभा देवी और उसकी बेटी अकेले घर में रहती थी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button