CrimeState

हल्द्वानी बवाल:सरकार सख्त, दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, कर्फ्यू लगाया गया

हल्द्वानी/नैनीताल : उत्तराखंड में हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने के दौरान गुरुवार को हुए भारी बवाल के बाद प्रदेश सरकार ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिये हैं। प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।इस घटना की आंच राजधानी देहरादून तक पहुंच गयी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार के साथ उच्चस्तरीय बैठक बुलायी और हालात की समीक्षा की। बैठक में दंगाइयों से सख्ती से निपटने और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिये गये। (वार्ता)

हल्द्वानी:अवैध निर्माण हटाने के दौरान भारी बवाल,प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने सामने,कई घायल और आगजनी

Related Articles

Back to top button