Varanasi

गुरूधाम नागरिक समिति के अध्यक्ष कमल किशोर राठी का हृदयाघात से निधन

शवयात्रा में शामिल हुए उद्योगपति, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक

वाराणसी : गुरुधाम नागरिक समिति के अध्यक्ष, माहेश्वरी परिषद के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवम बनारसी वस्त्र उद्योग संघ के सदस्य कमल किशोर राठी का हृदयाघात के कारण 7 फरवरी, बुधवार देर शाम निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे कमल किशोर राठी अपने पीछे अपनी धर्म पत्नी सहित 2 बेटे व 1 बेटी नाती,पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।कमल किशोर राठी की शवयात्रा आज मध्याह्न उनके गुरुधाम नगर कॉलोनी स्थित निवास स्थान से प्रारंभ होकर मणिकर्णिका घाट पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र आशीष राठी ने दी। शवयात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक,प्रबुद्धजन,उद्योगपति एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल थे।

शवयात्रा में प्रशांत माहेश्वरी,नवरतन राठी,संजीव शाह,प्रवीण अग्रवाल,गोविंद बजाज, बृजमोहन राठी,मांगीलाल सारडा, राजेश अग्रवाल,शरद शाह,गौरव राठी,कृष्ण कुमार काबरा, आदित्य राठी,डॉ सुभाष लखोटिया,अनिल सारडा,डॉ एस के दीक्षित,डॉ वी के शुक्ला,किशोर मूंदड़ा,राजेश गट्टानी,अनूप जैन सहित सैकड़ों की संख्या लोग शामिल थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button