Entertainment

गुंजन सिंह का नया वीडियो सांग “याद रखबू की भुला जइबू” हुआ पॉपुलर

मुंबई : भोजपूरी के फेमस सिंगर और ऎक्टर गुंजन सिंह का नया सैड सांग “याद रखबू की भुला जइबू” रिलीज होते ही पॉपुलर हो गया है। टीम फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्युब चैनल से रिलीज हुए इस सांग को कुछ अच्छे खासे व्यूज मिल गए हैं और यूट्यूब पर यह गीत खूब देखा और सुना जा रहा है। गाने में बेहद दर्द है। गुंजन सिंह इसमें गाते हैं “होके डोली में सवार, चल जइबू ससुरार, लेकिन इतना तो बताओ याद रखबू की भुला जइबू।” यह बहूत ही प्यारा सांग है।

याद अल्बम के इस गीत को गुंजन सिंह ने अपनी विशेष आवाज़ दी है। इस गीत को उमेश अनमोल ने लिखा है जबकि आशीष वर्मा ने इसका संगीत सजाया है। इसमे गुंजन सिंह की आवाज़ में जो दर्द झलक रहा है वही इस दर्द भरे गीत को स्पेशल बना रहा है। इसका वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं। प्यार, याद और दर्द का रिश्ता एक दूसरे से जुड़ा हुआ है गुंजन सिंह ने ऐसे ही एहसास और जज़्बात को इस गीत में पेश किया है।

https://youtu.be/3YuJFjE4z74

गुंजन सिंह की आवाज़ में यह एक खूबसूरत गीत पेश किया गया है यही वजह है कि इन के फैन्स और भोजपुरिया दर्शक इस गीत को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। गुंजन सिंह इस गाने में कह रहे हैं कि हम में तुम में जो प्यार के पल गुज़रे थे उसे तुम ससुराल जाकर याद रखोगी या भूल जाओगी। यह गाना तेजी से भोजपुरिया दर्शकों और श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। गुंजन सिंह ने अपने इस गाने पर मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स के लिए अपने फैन्स, श्रोताओं और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

गुंजन सिंह ने इस दर्द भरे गीत में अपनी आवाज़ का जादू दिखाया है और लोग उनकी इस आवाज़ को बेहद पसंद कर रहे हैं। वो हर गाने को इतना डूब कर गाते हैं कि लगता है कि यह हर टूटे हुए दिल की आवाज़ हैँ। इसके वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह, कुमार चंदन हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button