Entertainment

गुंजन सिंह का विवाह गीत “बरतिया दौड़ल जा है गे माई” हुआ वायरल

सुपरस्टार गुंजन सिंह को खाने में जमालघोटा मिला कर दे दिया गया, गुस्सा हुए गुंजन सिंह

मुंबई : भोजपुरी के लोकप्रिय लोक गायक और सुपरस्टार गुंजन सिंह को शादी के खाने में जमालघोटा खिलाने की कोशिश की गई और वह एकदम गुस्से में आ गए। लेकिन फिर लड़कियों ने उन्हें समझाया कि शादी बियाह में इतना तो मजाक चलता है। आप इस घटना को सच मत मान लीजिएगा बल्कि मामला पूरा फिल्मी है। दरअसल इस विवाह और लगन के सीजन में गुंजन सिंह का आज ही एक विवाह स्पेशल गीत “बरतिया दौड़ल जा है गे माई” रिलीज हुआ है।

गुंजन सिंह का यह धमाकेदार वीडियो सांग आउट होते ही वायरल हो गया है। गुंजन सिंह के इस गाने को खूब व्यूज मिल रहे हैं। यह विवाह गीत गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में गुंजन सिंह ने दूल्हे के छोटे भाई की भूमिका निभाई है, जब वह अपने दोस्तों संग शादी में खाना खा रहे होते हैं तो दूल्हे की सालियाँ उन्हें खाने में जमालघोटा मिला कर खिलाने का प्लान बनाती हैं, तो क्या गुंजन लड़कियों की चाल में आ जाते हैं, इसके लिए आपको पूरा गाना देखना पड़ेगा। आप भी देखें यह मजेदार वीडियो और आप शादी ब्याह के माहौल में खो जाएंगे।

https://youtu.be/x6WkWrjzQY0

इस वीडियो सांग को मिल रही सफलता से गुंजन सिंह बेहद खुश और उत्साहित हैं। इतने अच्छे रिस्पॉन्स के लिए उन्होंने अपने तमाम फैन्स और भोजपुरी ऑडियंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अच्छा गाना वही होता है, जो सीधे दर्शकों औऱ श्रोताओं के मन को छू लेता है। मेरा यह सांग बहुत प्यारा है, जो आप सभी को इतना पसंद आ रहा है। गुंजन सिंह ने आगे कहा कि मुझे बेहद अच्छा महसूस हो रहा है कि आप सभी मेरी गायकी और मेरे अभिनय को इतना लाइक कर रहे हैं। उम्मीद है कि आप सब इसी तरह अपना प्यार, स्नेह और आशीर्वाद आगे भी बनाए रखेंगे।

गौरतलब है कि इस विवाह मगही गीत को गुंजन सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इसमें गुंजन सिंह के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी आवाज़ दी है। म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है जबकि लिरिक्स अमन अलबेला ने लिखे हैं। इस गीत की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। इस शानदार वीडियो के डायरेक्टर सुशांत सिंह, कुमार चंदन हैं। इसके कैमरामैन बंटी राज, नितेश राय हैं जबकि एडिटर सोनू पाण्डे हैं। इसके पब्लिसिटी डिज़ाइनर साथी सन्दीप राय हैं।

इस मस्ती भरे वीडियो सांग में गुंजन सिंह की गायकी और अदायगी दोनो का कमाल दिख रहा है। इस म्यूज़िक वीडियो में हीरोइन के साथ गुंजन सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। इस गाने का कॉन्सेप्ट बहुत प्यारा और अलग है। यह गीत दर्शकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। जल्द ही शादी विवाह और लगन का मौसम आने वाला है ऐसे में गुंजन सिंह का यह शादी गीत घर घर बज रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button