Entertainment

गुंजन सिंह ने शुरू की नए साल में नई फिल्म “कुंवारी कन्या” की शूटिंग मणि भट्टाचार्य और संजना पांडेय के साथ

भोजपुरी सुपर स्टार गुंजन सिंह ने नए साल में अपनी नई फिल्म “कुंवारी कन्या” की शूटिंग शुरू कर दी है। बी4यू चैनल के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी हैं। फ़िल्म मे गुंजन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य और संजना पांडेय नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक संजीव बोहरपी हैं।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह और बंगाली एक्ट्रेस मिस्ट्री गर्ल मणि भट्टाचार्य एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। जी हां दोनों की फ्रेश जोड़ी इस फ़िल्म में नजर आएगी। फ़िल्म की जोर शोर से शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हो रही है। खुद गुंजन सिंह भी इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

उन्होने सेट पर ली गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है “नई फिल्म शुरू “कुंवारी कन्या”। आप लोग आशिर्वाद बनाए रहें। हर हर महादेव। लोकेशन जौनपुर, यूपी।” कुंवारी कन्या एक पारिवारिक सिनेमा है जो बी4यू चैनल की फ़िल्म है। इसमे गुंजन सिंह का लुक और उनका किरदार काफी अलग होने वाला है जो ऑडिएंस के लिए सरप्राइज़ पैकेज होगा।

फ़िल्म की हिरोइन मणि भट्टाचार्य पहली बार गुंजन सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करके काफी खुश हैं। साथ ही संजना पांडेय भी अहम भूमिका में हैं। गुंजन सिंह ने बताया कि कुंवारी कन्या की स्टोरी काफी दिल को छू लेने वाली है। बी4यू चैनल की फ़िल्म का हिस्सा बनकर मैं काफी एक्साइटेड हूँ। सेट पर हम काफी जोश के साथ शूट कर रहे हैं। फ़िल्म में मेरी भूमिका काफी दिलचस्प है जो भोजपुरी दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button