BusinessState

3 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर जीएसटी विभाग की दबिश, व्यापारियों में हड़कंप

इंदौर । इंदौर के जेल रोड स्थित 3 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर जीएसटी विभाग का की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। छापे के खबर से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। देखते ही देखते जेलरोड स्थित कई दुकानों के शटर नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि जीएसटी अधिकारियों को कर चोरी की शिकायत मिली थी जिसके बाद अधिकारियों की टीम आज अमित इलेक्ट्रिक, स्पेयर हाउस व सुप्रिया सेल्स सहित अन्य दुकानों पर दबिश दी। अधिकारियों की टीम दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदी-बिक्री के सभी कागजातों को खंगाल रही है। जीएसटी विभाग की इस गोपनीय कार्रवाई की किसी को पहले से भनक ना लगे इसलिए अधिकारियों की टीम उज्जैन पासिंग वाहनों से मौके पर पहुंची थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button