Varanasi

बरेका अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का शानदार आगाज़

बनारस रेल इंजन कारखाना खेल संघ के तत्वाधान में अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन 7 फरवरी 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उद्घाटन मैच में प्लांट डिवीजन ने लोको-1 को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में कार्मिक एवं प्रशासन विभाग ने लोको-2 को 3-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए।

बनारस रेल इंजन कारखाना खेल संघ के तत्वाधान में आयोजित अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन मैच दिनांक 07 फरवरी 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन मैच प्लांट डिवीजन एवं लोको-1 डिवीजन के मध्य खेला गया, जिसमें प्लांट डिवीजन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोको-1 डिवीजन को 2-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। प्लांट डिवीजन की ओर से राहुल कन्नौजिया ने दोनों गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दिन का दूसरा मैच लोको-2 डिवीजन एवं कार्मिक एवं प्रशासन विभाग के मध्य खेला गया, जिसमें कार्मिक एवं प्रशासन की टीम ने लोको-2 को 3-0 से पराजित कर पूरे अंक प्राप्त किए। इस मैच में प्रशासन की टीम से अजीत तिवारी ने 2 गोल तथा कल्लू मांझी ने 1 गोल किया। उद्घाटन मैच से पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री भैरव दत्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य श्री मनीष कुमार सिंह, फुटबॉल कोच श्री पंकज पांडेय, श्री मनमीत सिंह सहित बड़ी संख्या में बरेकाकर्मी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

रामपुर बना मिसाल: जनता दर्शन में इलाज भी, राशन भी, योजनाओं का लाभ भी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button