Business

सरकार 2030 तक कपड़ों का निर्यात 100 अरब डालर तक पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर आश्वस्त

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार 2030 तक भारत से कपड़ों का निर्यात 100 अरब डालर तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर आश्वस्त है।श्री गोयल ने ट्विटर पर कहा, “हम 2030 तक 100 अरब डालर के बराबर निर्यात के लक्ष्य को हासिल करने को ले कर आश्वस्त हैं।’’

इस बीच केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जर्दोश ने राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-अक्टूबर, 2022 के दौरान कपड़ा निर्यात 21.15 अरब डालर का हुआ। उन्होंने विदेश व्यापार महानिदेशालय के आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2017-18 में कपड़ा क्षेत्र का निर्यात 37.55 अरब डालर, 2018-19 में 38.40 अरब डालर, 2019-20 में 35.18 अरब डालर, 2020-21 में 31.59 अरब डालर और 2021-22 में 44.44 अरब डालर का निर्यात हुआ था। इनमें कपड़ा, परिधान और दस्तकारी उत्पादों का निर्यात शामिल हैं।श्रीमती जर्दोश ने कहा कि सरकार ने वैश्विक बाजार की विशालता को देखते हुए भारत से कपड़े के निर्यात की संभावनाओं पर गौर किया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button