State

राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को झारखंड में नई सरकार बनाने का न्योता दिया

रांची : झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने आज यहां राजभवन में हेमंत सोरेन को राज्य में नई सरकार बनाने का न्योता दिया।श्री सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मिले और तभी उन्हें यह न्योता मिला है।अब हेमंत सोरेन 7 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन से पहले शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा झारखंड के तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेताओं ने कहा कि राजभवन से हेमंत सोरेन को सरकार गठन करने का न्योता मिला है।झारखंड में वर्ष 2019 के दिसंबर से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन की सरकार चल रही है। हेमंत सोरेन जब जेल गए थे, तो चंपाई सोरेन को उनकी जगह झारखंड के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। रिहाई के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button