BusinessNationalUP Live

9 अक्टूबर से प्रदेश के सभी 75 जिलों में ट्रेड शो आयोजित करेगी सरकार: राकेश सचान

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान बोले -खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि विचार है।ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में “खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन” विषय पर सेमिनार में उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में 9 से 16 अक्टूबर तक आठ दिवसीय ट्रेड शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल दिए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि जीएसटी सुधारों से एमएसएमई सेक्टर को नई ऊर्जा मिली है, और अब खादी युवाओं की पसंद बनेगी।सरकार विश्वविद्यालयों में खादी शोरूम खोलने की योजना पर भी विचार कर रही है।उन्होंने कहा कि खादी पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है, और यह अब महंगी नहीं बल्कि सस्ती और टिकाऊ है।प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से खादी की बिक्री में दोगुनी वृद्धि हुई है।

ग्रेटर नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में कटौती के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उद्यमियों को बड़ा तोहफा दिया है। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में 9 से 16 अक्टूबर तक आठ दिवसीय ट्रेड शो आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे अपने उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सकें। यह घोषणा मंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे दिन “खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन” विषय पर आयोजित सेमिनार में की।

एमएसएमई सेक्टर को मिली नई ऊर्जा

राकेश सचान ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर सुधार किया गया है, जिससे एमएसएमई सेक्टर को नई ऊर्जा मिली है। पहले केवल मंडल स्तर पर ट्रेड शो आयोजित होते थे, लेकिन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की सफलता को देखते हुए सरकार ने इसे अब जिला स्तर पर भी ले जाने का निर्णय लिया है। इन शो में खादी, टेक्सटाइल, ODOP समेत सभी सेक्टर के उद्यमी भाग लेंगे। अधिकारियों को इसके लिए उपयुक्त स्थान तय करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

खादी उत्पादन और शोरूम घटने पर चिंता

मंत्री ने कहा कि खादी के उत्पादन और शोरूम की संख्या घटने पर सरकार गंभीर है। इस पर विशेषज्ञों और स्टेकहोल्डर्स से लगातार विमर्श हो रहा है। युवाओं को खादी से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालयों में खादी शोरूम खोलने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए बेहतर है खादी

राकेश सचान ने कहा कि बाजार में उपलब्ध अधिकांश कपड़े पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक हैं, जबकि खादी पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित है।उन्होंने खादी को महंगा मानने की धारणा को गलत बताते हुए कहा कि अन्य कपड़ों की तुलना में खादी सस्ती है।

दोगुनी हुई खादी की बिक्री

मंत्री ने बताया कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाला है, तब से खादी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री लगातार खादी को डिजाइन और तकनीक से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप बीते वर्षों में खादी की बिक्री दोगुनी से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

खेसारी लाल यादव की संघर्ष गाथा: गांव से ग्लैमर तक

यूपीआईटीएस में सौर ऊर्जा से चलने वाला आधुनिक UAV बना आकर्षण

दीपावली पर उल्लू बलि की काली सच्चाई ,अंधविश्वास, तंत्र साधना और संकट में पक्षी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button