Crime

वहशी लोगों ने दर्जनों पशुओं के ट्रेन के आगे खदेड़ उनकी जान ले ली

वाराणसी। आज के मतलब परस्त जमाने में इंसान की निर्ममता बढ़ती भी जा रही। कपसेठी स्टेशन के निकट बहरी नाला क्षेत्र के धनापुर गांव के पास के लोगों के वहशीपन के कारण न केवल दर्जनभर मवेशियों की जान चली गई, बल्कि ट्रेन की संरक्षा भी काफी प्रभावित हुई। खेतों में जा रहे छुट्टा पशुओं को लोगों ने घेरकर डंडे के बल पर ग्वालियर जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन के सामने धकेल दिया। सभी मवेशी ट्रेन से बुरी तरह कटकर मर गये। दुर्घटना से रेल लाइन लहूलुहान हुई तो इंजन में मांस के लोथड़े फंस जाने के कारण ट्रेन रोकनी पड़ी। करीब 6.25 से 6.50 बजे तक ट्रेन वही रुकी रही। हादसे की भयावहता से ट्रेन के यात्री भी सहम गये। बताया जाता है कि ट्रेन जब कपसेठी स्टेशन से आगे कंधिया रेलवे फाटक को पार कर रही थी, तभी धनापुर गांव के पास वहशी लोग अचानक लाठी-डंडा लेकर मवेशियों को घेरे हुए दिखे ट्रेन के सामने खदेड़े जाने से सभी मवेशी बे मौत मारे गए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button