Technology

नए साल का स्वागत करने गूगल ने बनाया रंगबिरंगा डूडल

नई दिल्ली । साल 2022 ख़त्म होने को है, आज रात 12 बजे के बाद नए साल 2023 की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में न्यू ईयर इव सेलिब्रेट करने के लिए लोग अलग-अलग प्लानिंग कर चुके हैं। ठीक उसी तरह गूगल भी न्यू ईयर इव सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल साल 2022 का डूडल बनाकर न्यू ईयर ईव सेलिब्रेट कर रहा है। इस डूडल से गूगल साल 2022 को अलविदा कह रहा है।

न्यू ईयर ईव के मौके पर गूगल ने डूडल को काफी सजाया है। आज का डूडल काफी स्टाइलिश और आकर्षक लग रहा है। डूडल के अलग-अलग रंग इसको आकर्षक बनाने में सबसे बड़ा रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें गूगल ने G नीले रंग से लिखा है। वहीं दूसरे O को लाल रंग से लिखा है जो देखने में बल्ब जैसा लग रहा है क्योंकि इसके ऊपर होल्डर लगा हुआ है। इसके आलावा दूसरे O का आकार काफी बड़ा है और उसके अंदर 2020 लिखा है साथ ही इसका बैकग्राउंड पीले रंग का है। 2022 के बीच में स्माइली बनाया गया है।

इसके बाद दूसरे G को भी बल्ब की तरह बनाया गया है और उसके बाद वाले G को नीले रंग से लिखा गया है। इसके बाद L को हरे रंग से लिखा गया है और लास्ट में E को लाल रंग से लिखा गया है। इसे भी एक ब्लब की तरह लटकाया गया है। इन सभी शब्दों को एक हरे रंग के वायर से लटकाया गया है। गूगल डूडल के बैकग्राउंड में लाल, हरे, पीले और पिंक कलर की छोटी छोटी बॉल्स भी हैं।

आपको बता दें, अक्सर किन्हीं खास मौकों पर गूगल अपना डूडल बनाकर उसे सेलिब्रेट करता है। अक्सर देखा जाता है किसी महान व्यक्ति का जन्म या पुण्यतिथि हो तो भी गूगल उनका डूडल बनाता है। इस तरह से गूगल उन सभी लोगों को सम्मान देता है। गूगल अपने डूडल की जानकारी ट्वीट करके भी शेयर करता है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button