Crime

एयरपोर्ट पर महिला के पास मिला करोड़ों का सोना

तमिलनाडु । त्रिची एयरपोर्ट पर एक महिला गिरफ्तार की गई है। महिला को एयरपोर्ट की एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी AIU ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से अधिकारियों ने 2,291 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। बता दें कि महिला यात्री से मिले सोने 24 कैरेट और 22 कैरेट शुद्धता वाले हैं। महिला पर आरोप है कि वह कस्टम्स को बताए बिना सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रही थी।

1.53 करोड़ की कीमत का सोना

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, त्रिची एयरपोर्ट पर एआईयू टीम ने मंगलवार को एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया। महिला के पास से लगभग 1.53 करोड़ रुपये मूल्य का 2,291 ग्राम सोना जब्त किया गया है। त्रिची कस्टम्स के प्रवक्ता ने कहा, “13 अगस्त को एयरपोर्ट पर AIU अधिकारियों ने 24-कैरेट और 22-कैरेट शुद्धता वाले 2,291 ग्राम सोने के सामान जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 1.53 करोड़ रुपये है, यह सोना एक महिला यात्री से जब्त किया गया, जिसने कस्टम्स को बिना जानकारी दिए सोने की तस्करी करने का प्रयास कर रही थी, ताकि वह कस्टम फीस से बच सके।

12 अगस्त को आई थी महिला

अधिकारियों ने बताया, “उसके पासपोर्ट के वेरीफिकेशन से पता चला कि वह सोना इम्पोर्ट करने के लिए पात्र नहीं थी। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।” अधिकारियों ने आगे बताया कि यात्री 12 अगस्त की देर रात कुआलालंपुर से आई थी।

पिछले माह भी पकड़ा गया था सोना

पिछले महीने भी सिंगापुर से आए एक यात्री को तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर एक करोड़ से ज़्यादा कीमत के सोने के साथ पकड़ा गया था। तब अधिकारियों ने बताया था, “तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहे एक पुरुष यात्री को रोका और उसकी जांघों पर पहने गए घुटनों के कैप के नीचे छिपाए गए पेस्ट के रूप में सोना बरामद किया।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button