Business

शहरी सहकारी बैंकों की स्वर्ण ऋण की सीमा दो लाख से बढ़कर चार लाख रुपये

मुंबई : शहरी सहकारी बैंकों के लिए बुलेट पुनर्भुगतान योजना के तहत स्वर्ण ऋण की सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये कर दी गई है।

रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्त वर्ष में चौथी द्विमासिक तीन दिवसीय बैठक के बाद शुक्रवार को बताया कि प्राथमिकता क्षेत्र के तहत 31 मार्च, 2023 तक पीसीएल के समग्र लक्ष्य और उप-लक्ष्यों को पूरा करने वाले शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के संबंध में बुलेट पुनर्भुगतान योजना के तहत स्वर्ण ऋण की मौजूदा सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

श्री दास ने बताया कि यह उपाय हमारी पिछली घोषणा के अनुरूप है। साथ ही 31 मार्च, 2023 तक निर्धारित पीएसएल लक्ष्यों को पूरा करने वाले यूसीबी को उपयुक्त प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। (वार्ता)

नीतिगत दरें यथावत, किस्तों में नहीं होगी वृद्धि

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button