Crime

ललितपुर में छात्रा का शव मिला फांसी के फंदे पर लटका

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में कोतवाली महरौनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम समोगर में एक छात्रा का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता शनिवार को मिला।समोगर गांव निवासी गीता (20) वर्ष पुत्री स्वर्गीय आसाराम अपने मकान में अपनी मां प्रेमबाई के साथ रहती थी और जिला मुख्यालय पर स्थित एक महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। आज सुबह खाना बनाकर उसकी मां अपने खेत पर चली गई थी, जब वह सायं करीब पांच बजे वह घर वापिस आई, तो उसके मकान के कमरे में छत के कुंदे पर लगे पंखे पर रस्सी के सहारे उसकी बेटी गीता का शव लटकता मिला।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button