Crime

सरकारी हॉस्टल में छात्रा की पिटाई

ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लड़कियों के एक सरकारी छात्रावास में कथित तौर पर एक छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हाल ही में जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राप्त एक वीडियो शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि शिकायत के अनुसार, उल्हासनगर में छात्रावास में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा पर एक सीनियर केयरटेकर ने हमला किया, जबकि उसके कनिष्ठ सहकर्मी ने एक अन्य लड़की को अपने पैरों की मालिश करने के लिए मजबूर किया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button