
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बीकापुर (पियरी ) इलाके में ट्रेन से कटकर दलित युवती कि मौत हो गई। बाद में उसकी पहचान बीकापुर निवासिनी पूजा कुमारी (20 वर्ष) पुत्री कल्लू भारती के रूप में हुई। यह दर्दनाक घटना आज सुबह लगभग 6 बजे की बताई गई है। स्थानीय लोग जब उस ओर गये तो शव देख गांव में सूचित किया। मौके पर पहुंचे घरवाले बिलख बिलख कर ऱो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


