बरेली : माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की बरेली जेल में मदद करने वाले दो जेल वार्डन और कैंटीन संचालक समेत 11 लोगों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है।इसमें अशरफ के साले सद्दाम और एक अन्य लल्ला गद्दी भी शामिल है। सद्दाम पहले से ही बदायूं और आतिन जफ़र रामपुर जेल में बंद हैं। सभी आरोपियों की संपत्ति चिह्नित कर जब्त होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है।पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बरेली के थाना बिथरी चैनपुर में कुख्यात अपराधी सद्दाम सहित 11 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. गैंगस्टर अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई के तहत अपराधियों की संपत्ति को चिन्हित करने का भी काम किया जाएगा. सद्दाम माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला है, जो अशरफ के जिला जेल में बंद रहने के दौरान अपने साथी लाला गद्दी से मिलकर जेल कर्मियों के साथ मिला भगत करके वैधानिक तरह से विभिन्न व्यक्तियों से मुलाकात करवाता था ।



