Crime

युवती से गैंगरेप, दो घंटे के अंदर मुठभेड़ में धराया मुख्य आरोपी

अन्य 4 आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा

गोरखपुर : गीडा थाना क्षेत्र में युवती से गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के दो घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया,मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।बुधवार की रात एक युवती से गैंगरेप हुआ। युवती को एक युवक बगीचे में खींच के ले गया जहां पहले से मौजूद चार युवकों ने मिलकर रेप किया। युवती के बेहोश होने पर आरोपी उसे वहीं छोड़ फरार हो गए। गुरुवार की सुबह 6 बजे पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया।

इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो आरोपियों के भागने की फुटेज सामने आई। पुलिस ने घेराबंदी करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पांचवें मुख्य आरोपी को दो घंटे के अंदर करीब 8 बजे मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया। घटना गीडा इलाके के एक गांव में बुधवार देर रात हुई। गुरुवार सुबह होश आने पर पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। फिर परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच की तो आरोपी भागते समय सीसीटीवी में कैद हो गए। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।वहीं, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। इसी बीच एकला बांध पर पुलिस और आरोपी की मुठभेड़ हो गई। बदमाश पुलिस को देख फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

पीड़ित युवती ने बताया, “बुधवार की रात को वह घर से किसी काम से निकली थी। इसी बीच एक युवक आया और उसे बगीचे की ओर खींच ले गया। वहां पर चार युवक पहले से मौजूद थे। सभी ने जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। किसी ने हाथ पकड़ा तो किसी ने पैर। मैं चिल्लाती रही लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से रेप किया। थोड़ी देर में मैं बेहोश हो गई। इसके बाद मुझे कुछ नहीं पता।”उसने बताया, “आरोपी मुझे बेहोशी की अवस्था में छोड़कर भाग गए। जब होश आया तो किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। परिजनों के साथ गुरुवार को गीडा थाने पहुंची। वहां पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।”

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया, युवती से गैंगरेप का केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर​ लिया गया है। एक आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button