Varanasi

संकल्प संस्था द्वारा मुंबई के घाटकोपर में गणपति का भव्य दरबार सजाया गया

संकल्प संस्था के सदस्यों द्वारा मुंबई पहुँचकर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत गणपति दरबार को सजाया गया। मुंबई के घाटकोपर में सजे इस दरबार में पूरे वातावरण में “गणपति बप्पा मोरया” के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने दिव्य अनुभूति का अनुभव किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। सिद्धार्थ जैन एवं रत्ना जैन ने अपने मधुर भजनों से भक्तिमय वातावरण निर्मित कर दिया। विनीता एवं गीति‍का द्वारा सजाए गए गणपति दरबार ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

इस अवसर पर अनिल जैन एवं गीता जैन ने मिलकर गणपति का पूजन और आरती संपन्न की। दीपमालाओं की छटा, घंटियों की गूँज और आरती की ध्वनि से पूरा परिसर गूँज उठा। इस आयोजन में प्रमुख रूप से श्रेयांश जैन, दीपंकर जैन, शुभम गुप्ता, शुभी गुप्ता, दिव्यांश शाह सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि इस पूजन हेतु वाराणसी और दिल्ली से भी संकल्प संस्था के सदस्य विशेष रूप से मुंबई पहुँचे, जिससे आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ गई।

भक्ति भाव से सम्पन्न इस उत्सव के उपरांत श्रद्धालुओं को चंद्रकुमार गुप्ता एवं श्रीमती योगिता गुप्ता द्वारा फलाहार एवं प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने प्रसाद को भगवान गणपति का आशीर्वाद मानते हुए अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।यह भव्य गणपति दरबार संकल्प संस्था की उस परंपरा का जीवंत उदाहरण बना, जहाँ धर्म, संस्कृति और समाज सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button