
Crime
जालसाज ने खाते से रुपए उड़ाए, मुकदमा दर्ज
वाराणसी। भेलुपुर थाना क्षेत्र के अस्सी क्षेत्र निवासी विजय कुमार जालसाजी के शिकार हो गये। जालसाज ने खाते से 60 हजार निकाले। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में तहरीर दी।
विजय कुमार पाण्डेय का खाता पंजाब नेशनल बैंक लंका शाखा में हैं। किसी जालसाज ने इनके खाता से बीते 24 अक्टूबर को साठ हजार रुपए निकाल लिया। पासबुक एंट्री में उस समय का पार्टिकुल डिटेल्स नेट पर देखने पर रुपया प्राप्त करने वाला एसबीआई ब्रांच राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड का निकला। विजय की शिकायत पर साइबर क्राइम टीम ने खाता को होल्ड कर दिया। इस मामले में विजय की तहरीर पर मंगलवार रात में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।