Crime

उजबेकिस्तान में नौकरी दिलाने के  नाम पर लाखों की धोखाधड़ी 

50 से ज्यादा युवकों को बनाया ठगी का शिकार

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकाघाट पुल के निकट राम सिंह कटरा में किराये का मकान लेकर जालसाजों ने उजबेकिस्तान भेजने के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी कर ली। आरोप है कि काशी ओवरसीज नामक कंसलसी से विज्ञापन निकाला गया और साक्षात्कर प्रकिया के बाद दिल्ली लाया गया। यहां से हवाई जहाज के माध्यम से उजबेकिस्तान भेजने की बात कही गयी लेकिन यहां पहुंचने पर पता चला कि कंसलसी वाला नबंर बंद कर फरार हो गया। वाराणसी पहुंचे युवकों ने लालपुर पांडेयपुर थाना पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार बलिया, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया, गाजीपुर, जोनपुर समेत अन्य कई जिलों से आये युवकों का आरोप है कि उन्हें ठगा गया। पीड़ित राजेश शर्मा चंदौली और अमित कुमार बलिया ने 70 से 80 लोगों को  हुकूलगंज स्थित काशी ओवरसीज नाम की एक कंपनी को विदेश ले जाने के नाम पर भारी पैसे लिये गये। कंपनी के पप्पू सिंह, निधि तिवारी और रघुवीरदास पता अज्ञात ने रामसिंह कटरा हुकूलगंज में आॅफिस खोल रखी थी। जिसके मालिक शिव कुमार निवासी जलालीपूरा है।

इन सभी लोगों की मिलीभगत से हम लोगों को जालसाजी में फंसा कर गूगल पर और नगदी के माध्यम से लाखों रुपए लिया। साक्षात्कार कराने के बाद हमसभी को  गुमराह कर को विदेश ले दिल्ली बुलाया गया और यहां एक होटल में ठहराया गया यह कहकर कि आगे की कार्रवाई चल रही है। यहां से  से एयरपोर्ट पहुंचाने के बाद कंपनी के लोगों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया। लालपुर पांडेयपुर पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

खाते से साइबर अपराधी ने उड़ाये 1.17 लाख 

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के अशफाक नगर कॉलोनी  में रहने वाले मुख़्तार अहमद के खाते से साइबर जालसाजों ने लाखों रुपए निकाल लिया।  पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई तब जाकर भेलूपुर थाना में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ। जानकारी के अनुसार पीड़ित का खाता जंगमबाड़ी स्थित करूर वैश्य बैंक में है। आरोप है कि बीते नवंबर माह में किसी हैकर ने कई बार मे 117990 रुपए पार कर दिया। इस बात की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब तीन नवंबर को उनके मोबाइल पर मैसैज आया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button