Astrology & Religion

बाबा बर्फानी के दर्शन को निकला 6113 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के यात्री निवास आधार शिविर से 6,113 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 228 वाहनों के जरिये अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ।एक अधिकारी ने कहा कि 25 बच्चों और 193 साधुओं सहित तीर्थयात्री वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए पहलगाम तथा बालटाल मार्गों से 120 बसों एवं 108 हल्के मोटर वाहनों से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए।जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 29 जून को तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। कोविड -19 के कारण तीर्थयात्रा दो साल के लिए निलंबित रही।इस साल 43 दिवसीय तीर्थयात्रा का समापन 11 अगस्त को होगा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button