Crime

कुम्भ स्नान करने जा रहे कार सवार चार लोगों की मौत

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के भदोखर इलाके में मंगलवार सुबह कुम्भ स्नान करने जा रहे कार सवार चार लोगों की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की महिला समेत चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मामला भदोखर थाना इलाके में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर मुंशीगंज बाईपास के पास का है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे क्वालिस गाड़ी सवार चार लोगो की भदोखर इलाके के मुंशीगंज के दरियापुर डाइवर्जन के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गयी। यह सभी लोगो कुम्भ स्नान करने जा रहे थे। मृतको की पहचान आशीष द्विवेदी (45), दीपेंद्र सिंह (40), माया (45) और रजनी (70) के तौर पर की गयी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का एम्स में इलाज चल रहा है। कार में कुल नौ लोग सवार थे जिनमें चार बाल बाल बच गये हैं।(वार्ता)

उत्तर प्रदेश में आए 65 करोड़ पर्यटक,पर्यटन विभाग ने वर्ष 2024 के जारी किए आंकड़े

महाकुम्भ में आस्था का ज्वार, दो दिन में 3.3 करोड़ लोगों ने लगाई पावन डुबकी

महाकुम्भ में आस्था का ज्वार, दो दिन में 3.3 करोड़ लोगों ने लगाई पावन डुबकी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button