UP Live

नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

दुद्धी,सोनभद्र– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव की एक किशोरी को भगा ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता किशोरी की माँ केशरी प्रभा पत्नी वीरेंद्र कुमार निवासी मझौली ने पुलिस को दिये गये तहरीर में कहा है कि 21 सितंबर की दोपहर में 12:30 बजे के लगभग मेरी पुत्री बेबी कुमारी पुत्री वीरेंदर कुमार उम्र लगभग 15 वर्ष को बहला-फुसलाकर अनिल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गंभीरपुर गोविंदपुर व अनिल के बहनोई जो दिल्ली में रहता है यह दोनों व्यक्ति भगा कर ले गए।इसमें मेरी भाभी रीना और सोनू ने सहयोग किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 363 366 120 के तहत मुकदमा दर्ज कर, मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button