Crime

सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, सात घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धन्यारा के समीप बुधवार शाम एक टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे लोगों को लेकर जा रहा एक टेम्पो ट्रैवलर धन्यारा के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।पुलिस ने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य को कोटली सिविल अस्पताल ले जाया गया और गंभीर रूप से घायलों को मंडी जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार सुबह शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button