State

वज्रपात से से चार लोगों की मौत, तीन झुलसे

डेहरी-ऑन-सोन : बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोटपा नहर पुल के पास आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य झुलस गये।सभी लोग गोटपा के निवासी हैं। मृतकों की पहचान अरबिंद साह (35) और ओम प्रकाश कुमार (40) के रूप में की गयी है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह मोहनी गांव में वज्रपात से आठ वर्षीय बालक अभिषेक कुमार की मौत हो गयी। वह मूल रूप से बक्सर जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र के उधोपुर का निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र था। वह अपने फूफा मोहनी निवासी उमेश यादव के घर रह कर बिक्रमगंज में पढ़ता था।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button