Crime

ट्रक से कुचल कर चार मजदूरों की मौत

भुवनेश्वर : ओडिशा के भुवनेश्वर में गुरुवार तड़के ट्रक से कुचल कर चार मजदूरों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई, जब सभी मजदूर ट्रक के नीचे सो रहे थे।सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश के पांच मजदूर बरगढ़ जिले के मेलचामुंडा थानांतर्गत बिरजम गांव में एक बोरवेल की खुदाई का काम कर रहे थे।

सभी मजदूर कल रात ट्रक के नीचे सो रहे थे, तभी ड्राइवर ने अनजाने में वाहन स्टार्ट करने की कोशिश की और रिवर्स गियर डाल दिया, जिससे सभी मजदूर वाहन के पहिये के नीचे आ गए। चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और घटना में गंभीर रूप से घायल एक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि ठेकेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मृतक मजदूरों की पहचान की जा रही है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button