मुंगेर : बिहार में मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मुहल्ले में अपने घर के पास गंगा नदी में स्नान करने गए चार दोस्तों की डूबने से आज मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सभी डूबने वाले बालक दस से बारह वर्ष उम्र के थे। घटना गंगा नदी में बांध के नदजीक हुई है। सभी मृतक बालक लाल दरवाजा मुहल्ले के रहनेवाले थे। सभी शवों की बरामदगी के बाद पोस्टमॉर्टम के मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता)



