आरा : बिहार में भोजपुर जिले के बहोरनपुर पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में चार बच्चों के डूबकर मरने की आशंका है।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर कुछ लोग शिवपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान चार बच्चे गहरे पानी में चले गये। डूबे हुए सभी चार बच्चे बिहिया थाना क्षेत्र के बराखरौनी गांव के रहने वाले हैं। (वार्ता)



