
जौनपुर-वध के लिए ले जाई जा रही चार भैंसें गाड़ी सहित बरामद, चालक समेत दो पशु तस्कर गिरफ्तार
एक पकड़ा गया चोरी के लैपटाप व मोबाइल के साथ
जौनपुर। बरसठी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 3/4 फरवरी की रात में कुसा पुल के पास एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। पिकअप गाड़ी में चार भैंस लदी थी। आरोप है कि पशु तस्कर उन्हें वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा पिकअप के ड्राइवर सहित दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बरसठी पुलिस के एसआई सदानंद राय ने बताया कि उनकी टीम गश्त कर रही थी तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि कुसा पुल के पास 4 भैंस लदी पिकअप गाड़ी यूपी बीटी 3025 वध के लिए उन्हें ले जा रही है। तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी करके गाड़ी को रोक लिया, पुलिस ड्राइवर सही पिकअप पर सवार दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए दोनों आरोपित मुस्ताक (महमदपुर पट्टी) हुलास एवं सकुरु (मठिया थाना रामपुर) के खिलाफ पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है। एक अन्य समाचार के अनुसार बरसठी पुलिस ने चोरी के एक लैपटाप व एक मोबाइल के साथ अभियुक्त राहुल मिश्रा (ग्राम पाली, थाना बरसठी) को गिरफ्तार किया है।



