State

बक्सर: भीषण ट्रेन हादसे में अब तक चार शव बरामद, सामने आए मृतकों के नाम

बक्सर : दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप बुधवार की रात तकरीबन 10 बजे एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ जिसमें आनंद विहार टर्मिनल- कामख्या एक्सप्रेस 12506 सुपर फास्ट ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कई बोगियां पटरी से 30 मीटर की दूरी पर गिरी हुई थी। अब तक इस ट्रेन दुर्घटना में चार शवों को बरामद किया जा चुका है जबकि मृतकों में तीन के नाम भी सामने आए हैं। करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में सात की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें पटना एम्स भेजा गया है।

घुनाथपुर में रेल हादसे के शिकार हुए मृतकों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं। मरने वालों में दीपक भंडारी की पत्नी 33 वर्षीय उषा भंडारी, उनकी पुत्री आठ वर्षीय आकृति भंडारी की मौत हुई है। ये लोग आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामख्या जंक्शन जाने वाले थे। इस हादसे में दीपक स्वयं तथा उनकी एक अन्य पुत्री अदिति जीवित बच गए हैं जिसका रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं अन्य मृतकों में किशनगंज निवासी 27 वर्षीय अबु जाहिद तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। अबु के मित्र ने बताया कि उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है जबकि रेल के अधिकारी अज्ञात की पहचान की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)

हादसा:बिहार में नाॅर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुई बेपटरी

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button