
काशी क्षेत्र के पूर्व संगठन महामंत्री हृदयनाथ सिंह का निधन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जताई शोक संवेदना, ढांढस बंधाने घर भेजा दो पदाधिकारी -भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री ने अंतिम संस्कार में लिया भाग
वाराणसी : प्रचारक एवं भाजपा काशी क्षेत्र के पूर्व संगठन महामंत्री हृदय नाथ सिंह का बीती रात लगभग 2 बजे निधन हो गया। लखनऊ स्थित राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। वे 76 वर्ष के थे। हृदयनाथ सिंह मूल रूप से ग्राम अमावा खुर्द जिला जौनपुर के निवासी थे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हृदयनाथ सिंह के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो पदाधिकारियो को उनके अंतिम संस्कार हेतु उनके गांव भेजा।हृदयनाथ सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय लाया गया जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी।

सन 1997 से 2002 तक हृदयनाथ सिंह भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन महामंत्री रहे। पार्टी के किसान मोर्चा का कार्य राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में देख रहे थे इसके साथ ही हृदयनाथ सिंह ने विभिन्न राज्यो व पार्टी के संगठनात्मक क्षेत्रों में संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियों का बड़ी निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतिम संस्कार आज सायँ काल पट्टी नरेन्द्रपुर जिला जौनपुर स्थित इमलिया घाट पर सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र अजीत सिंह ने दी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश को हृदयनाथ सिंह के अंतिम संस्कार में इमलिया घाट जौनपुर जाने का निर्देश दिया। जिसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश वायुयान द्वारा आज अपरान्ह लगभग 3.00 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचे।यहां से सड़क मार्ग से हृदयनाथ सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पट्टी नरेन्द्रपुर जिला जौनपुर स्थित इमलिया घाट के लिए रवाना हुए।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, एमएलसी अश्वनी त्यागी, वाराणसी जिला एवं महानगर के प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक, एमएलसी अशोक धवन क्षेत्र महामंत्री अशोक चौरसिया, काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने हृदयनाथ सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने गतात्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।



