सपा के जनजागरण चौपाल में पूर्व मंत्री ने भाजपा को घेरा
दुद्धी, सोनभद्र : तहसील क्षेत्र के ग्राम बरवे (बभनी) में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जन जागरण एवं जन चौपाल कार्यक्रम आहूत की गई l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि बरवे ग्राम के साथ-साथ पूरे बभनी ब्लाक ही वन विभाग के धारा 20 से प्रभावित है l यहां तक कि इस क्षेत्र के मूल निवासी आदिवासी दलित धारा 20 पर लगभग 30 प्रतिशत जनसंख्या घर -द्वार, खेती- बारी, बाग- बगीचा लगाकर कई पुस्त से आबाद है lलेकिन बीजेपी सरकार में इन्हें उजाड़ने का कार्य हो रहा है l
विशिष्ट अतिथि जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के नेता दुद्धी क्षेत्र से लेकर दिल्ली तक जनता में झूठ- फरेब की राजनीति करते हैं और झूठी वादा करते हैं lआप सब को याद होगा कि 15 -15 लाख रुपए देने व 2 करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने के वादा किया गया था l उस वादे का क्या हुआ आप सभी को मिला क्या l नंद कुमार खरवार ब्लॉक अध्यक्ष एवं बभनी प्रधान ने संबोधन करते हुए कहा कि हम सब बहुत ठगाएं हैं, अब नहीं ठगाएंगे l
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजीत खरवार प्रधान ने की तथा संचालन सुमेर सिंह ने किया l संयोजक मंडल में अवधेश मरकाम जी तथा लल्लन सिंह मुख्य रहे l इस मौके पर राजेंद्र ओयके जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, नीरेंद्र प्रताप सिंह ,डॉ राम जग गुप्ता, रामप्रसाद अगरिया बीडीसी, धर्मजीत मरकाम ,रामचंद गौड़ ,राजकुमार गुप्ता, गगन बिहारी यादव, श्याम लाल गौड़, पवन यादव ,जय पत खरवार, जवाहिर धरिकार, संपत यादव, भगवान सिंह, विनोदधरिकार ,भोला गुप्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे l



